,

Dabra Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डबरा में हर्षोल्लास, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

Dabra Independence Day

Report: Santosh Saravgee

Dabra Independence Day 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व डबरा में बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह में जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं एसडीएम जूही गर्ग द्वारा मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

छात्रों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Dabra Independence Day कार्यक्रम में शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद किया। रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और बलिदान पर आधारित प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

शहीद सैनिकों के परिवारों का सम्मान

Dabra Independence Day स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों के परिवारों का सम्मान भी किया गया। डबरा विधायक सुरेश राजे, पूर्व मंत्री इमरती देवी, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं एसडीएम जूही गर्ग ने शहीद परिवारों को श्रीफल, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और लोगों ने तिरंगे के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Read this: Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक