,

मीरजापुर पुलिस ने संविधान दिवस पर किया सामूहिक संकल्प

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mirzapur police took a collective pledge on Constitution Day

REPORT- ASHVINI MODANWAL

मीरजापुर। देशभर में मनाए जा रहे संविधान दिवस के अवसर पर मीरजापुर पुलिस ने पुलिस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता व संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमें बर्मा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान पूरा हुआ और उसके बाद इसे अपनाया गया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षणाधीन), प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस कार्यालय के साथ-साथ जनपद के सभी थानों, चौकियों और अन्य पुलिस इकाइयों में भी संविधान दिवस पर सामूहिक रूप से प्रस्तावना का पाठ कराया गया और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के माध्यम से मीरजापुर पुलिस ने संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर