,

मिर्जापुर: हाईवा पलटने से भीषण हादसा, चार की मौत, दो गंभीर घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mirzapur: Horrible accident due to truck overturning, four dead, two seriously injured

मिर्जापुर।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। थाना अहरौरा क्षेत्र के छातो त्रिमुहानी के पास शनिवार को एक हाईवा और एम्बुलेंस के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सोनभद्र की ओर से आ रहा एक ट्रक (हाईवा) और एक एम्बुलेंस ओवरटेक के दौरान छातो त्रिमुहानी के समीप आपस में टकरा गए। इस दौरान हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. सूरज बली खरवार (27 वर्ष), निवासी कनहरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
  2. हीरावती देवी (25 वर्ष), पत्नी कौशल खरवार, निवासी कनहरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
  3. मातली देवी (40 वर्ष), पत्नी जगवंत, निवासी कोठी पियार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र
  4. रामू (पूरा पता स्पष्ट नहीं)

घायलों में शामिल हैं:

कौशल कुमार खरवार, पुत्र लक्ष्मण, निवासी कनहरा, थाना ओबरा, जनपद मिर्जापुर

भंडारी शर्मा, पुत्र गोपाल, निवासी सन्तनगर गुरमा, थाना राबर्टगंज, जनपद सोनभद्र

मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने स्वयं पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन व थाना अहरौरा की टीम ने तत्परता से घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना अहरौरा पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। इस भीषण हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय