,

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्वस्थ: इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती, जांच के बाद अब हालत स्थिर

- Advertisement -
Ad imageAd image

इंदौर | मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार शाम अचानक अस्वस्थ हो गए, जिसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

कार्यक्रम से लौटते समय हुई तबीयत खराब

सूत्रों के मुताबिक, कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को पार्टी से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। लौटते वक्त उन्हें पेट में दर्द और थकान महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ बॉम्बे हॉस्पिटल में परामर्श लिया, जहां डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। बताया जा रहा है कि यह निर्णय एहतियातन लिया गया था।

डॉक्टरों का अपडेट

अस्पताल के जीएम राहुल पाराशर ने बताया कि मंत्री विजयवर्गीय को पेट से संबंधित हल्की परेशानी और थकान थी। प्राथमिक जांच में कोई गंभीर समस्या नहीं मिली। उन्हें फिलहाल आराम की सलाह दी गई है और डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित निगरानी कर रही है।

अब हैं पूरी तरह स्वस्थ

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जानकारी दी कि कैलाश विजयवर्गीय को डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उनकी तबीयत पूरी तरह सामान्य है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। वे फिलहाल अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के