सुप्रीम कोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत, विरोधियों को लगा झटका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Minister Govind Singh Rajput gets big relief from Supreme Court, opponents get a shock

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मानसिंह प्रकरण में CBI जांच की मांग और SIT की खात्मा रिपोर्ट में हस्तक्षेप की याचिका को खारिज कर दिया है। इस फैसले से जहां मंत्री राजपूत के समर्थकों में हर्ष की लहर है, वहीं उनके राजनीतिक विरोधियों को बड़ा झटका लगा है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि—
जब इस मामले में निचली अदालत में खात्मा रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है और जांच एजेंसियों ने अपना कार्य पूरा कर लिया है, तब शीर्ष अदालत को किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने CBI जांच की मांग को भी बिना पर्याप्त ठोस आधार के मानते हुए खारिज कर दिया।

इस फैसले को गोविंद सिंह राजपूत की राजनीतिक और कानूनी जीत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, विपक्ष की ओर से उठाए गए मुद्दे को अब कमजोर माना जा रहा है, जिससे उनकी रणनीति को झटका लगा है।

क्या था पूरा मामला:
सागर जिले के निवासी विनय मलैया और राजकुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दाखिल कर, पूर्व में गठित एसआईटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने CBI जांच की मांग करते हुए यह दावा किया कि SIT द्वारा प्रस्तुत खात्मा रिपोर्ट संदिग्ध है और इसकी गहराई से जांच की जानी चाहिए।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि यह न्यायिक प्रणाली में अनावश्यक हस्तक्षेप करने जैसा होगा और ऐसे मामलों में अदालत की भूमिका सीमित होती है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जहां गोविंद सिंह राजपूत के समर्थक इस निर्णय को उनकी ईमानदारी और निष्कलंक छवि की पुष्टि बता रहे हैं, वहीं विरोधी खेमे में निराशा देखी जा रही है।

यह फैसला न सिर्फ कानूनी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि राजनीतिक रूप से भी मंत्री राजपूत की स्थिति को और मजबूत करता है।

आज का राशिफल: 6 अप्रैल 2025 – जानें किस राशि पर बरसेगा भाग्य का आशीर्वाद!

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप