BY
Yoganand Shrivastava
Meerut Inflammatory Reel Arrest उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सोशल मीडिया पर रील बनाकर दबंगई दिखाने वाले एक युवक का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। दोनों हाथों में तेजधार छुरियां लेकर और कपड़ों पर नकली खून के धब्बे लगाकर भड़काऊ रील पोस्ट करने वाले एक शातिर को मेरठ पुलिस ने चंद घंटों के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आते ही आरोपी की सारी हेकड़ी हवा हो गई और वह कान पकड़कर गिड़गिड़ाता नजर आया।
Meerut Inflammatory Reel Arrest ‘कितने असद को मारोगे…’ कैप्शन लिखकर फैलाई थी सनसनी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें सफेद कुर्ता-पायजामा पहने एक युवक दोनों हाथों में छुरियां चमकाता दिख रहा था। वीडियो के बैकग्राउंड में न सिर्फ भड़काऊ ऑडियो बज रहा था, बल्कि स्क्रीन पर आपत्तिजनक कैप्शन भी लिखा था— ‘कितने असद को मारोगे, हमारे भी हथियार तैयार।’ रील को इस तरह से शूट किया गया था जैसे युवक के कपड़ों पर खून के लाल धब्बे लगे हों। इस वीडियो से इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने और धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका गहरा गई थी।
Meerut Inflammatory Reel Arrest ब्रह्मपुरी पुलिस ने बीती रात दबोचा, आरोपी की हुई पहचान
Meerut Inflammatory Reel Arrest मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मेरठ के निर्देश पर थाना ब्रह्मपुरी पुलिस तुरंत हरकत में आई। साइबर और तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू की गई, जिसमें आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अमन (पुत्र अशरफ) के रूप में हुई, जो मेरठ के हरिनगर (अंगूर वाली मस्जिद के पास) का निवासी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती रात ही आरोपी अमन को कच्चा दगड़ा भूमिया पुल के पास से धर दबोचा। उसके पास से रील में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
Meerut Inflammatory Reel Arrest इन गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा (Legal Action)
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ब्रह्मपुरी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है:
- धारा 197(1): राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले लांछन या प्राख्यान।
- धारा 299: धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से किया गया जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य।
- धारा 353(3): विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं भड़काने वाली अफवाह या रिपोर्ट फैलाना।
Meerut Inflammatory Reel Arrest दबंगई गायब, पुलिस के सामने मांगी माफी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अमन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पुरानी रील की ‘दबंगई’ को पूरी तरह मटियामेट कर दिया है। इस नए वीडियो में आरोपी पुलिस के सामने दोनों कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए अपनी करतूत के लिए माफी मांग रहा है और भविष्य में कभी ऐसा न करने की कसम खा रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।
मेरठ पुलिस की अपील: इस मामले के बाद मेरठ पुलिस ने आम जनता और युवाओं से सख्त लहजे में अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें। लाइक्स और व्यूज के चक्कर में कोई भी ऐसी भड़काऊ, आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री पोस्ट न करें जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो, अन्यथा सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।





