,

दीप जलें, खुशियां बरसें, आपकी राशि क्या कहे, जानिए

- Advertisement -
Ad imageAd image
May the lamps burn, may happiness rain, find out what your zodiac sign says.

स्वदेश परिवार की तरफ से आप सभी पाठकों को दिवाली की अंनत शुभकामनाएं

दीपों का ये त्योहार सिर्फ रोशनी ही नहीं, किस्मत भी चमकाने आता है। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली आपके जीवन में क्या नया लेकर आई है। किसके घर लक्ष्मी जी करेंगी प्रवेश, और किसकी झोली भरेगी खुशियों से? जानिए, आपकी राशि के अनुसार दिवाली का पूरा राशिफल, क्योंकि इस बार भाग्य की चमक दीपों से भी ज्यादा तेज है!”

मेष राशि (Aries)

इस दिवाली आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
उपाय: दीपावली की रात लाल रंग के कपड़े पहनकर हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
लाभ: साहस और सफलता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

इस बार धनलाभ और परिवारिक सुख बढ़ेगा। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।
उपाय: चांदी का सिक्का लक्ष्मी जी के चरणों में रखकर पूजन करें।
लाभ: आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक सुख मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आपके लिए यह दिवाली नई शुरुआत का संकेत लाती है। संचार माध्यम से लाभ और नई जान-पहचान बन सकती है।
उपाय: तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।
लाभ: सौभाग्य और शुभ समाचार मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

इस दिवाली हंस महापुरुष राजयोग आपके लिए विशेष शुभ है। भाग्य का साथ मिलेगा, धन और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
उपाय: चांदी या मिट्टी के दीपक जलाकर माँ लक्ष्मी की आराधना करें।
लाभ: समृद्धि और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo)

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
उपाय: दीपावली की रात 11 दीपक घर के चारों कोनों में रखें।
लाभ: सकारात्मकता और शुभ ऊर्जा मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)

आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के योग हैं।
उपाय: माँ लक्ष्मी को 7 कमलगट्टे चढ़ाएं।
लाभ: धनवृद्धि और मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राशि (Libra)

व्यापार में लाभ और नए संपर्क बनेंगे। यह दिवाली आपके लिए उन्नति का संदेश लाएगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: सफेद वस्त्र पहनकर दीपक में घी जलाएं।
लाभ: सामाजिक प्रतिष्ठा और धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

अचानक धन प्राप्ति या प्रमोशन का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।
उपाय: भगवान कुबेर की पूजा करें और पीले पुष्प अर्पित करें।
लाभ: संपन्नता और सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश यात्रा या नई नौकरी के योग हैं। शिक्षा और करियर में प्रगति होगी।
उपाय: दीपावली की रात पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
लाभ: भाग्य उन्नति और तरक्की मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए यह दिवाली बेहद शुभ है। धन, सम्मान और पदोन्नति के योग हैं।
उपाय: श्रीसूक्त या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
लाभ: आर्थिक वृद्धि और पारिवारिक सौहार्द मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

नई योजनाएँ लाभदायक साबित होंगी। अचानक धन लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
उपाय: दीपावली की रात नीले दीपक में तिल का तेल जलाएं।
लाभ: आत्मविश्वास और समृद्धि में वृद्धि।

मीन राशि (Pisces)

यह दिवाली आत्मिक शांति और आर्थिक स्थिरता दोनों लाएगी। परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा।
उपाय: घर के मंदिर में शंख बजाकर पूजा करें। लाभ: मानसिक शांति और सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।

नोट: यह राशिफल सामान्य गणना पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली और ग्रह स्थिति के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय