,

हापुड़ में वाहन कटान गोदाम में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप

Massive fire at vehicle cutting warehouse in Hapur, explosions cause panic

REPORT- SUNIL KUMAR

गोदाम में लगी आग ने कई वाहनों को लिया चपेट में

हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के चित्तौली रोड पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वाहन कटान के एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई। वाहनों में विस्फोट होने से जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई देती रही, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से ढक गया और लोग अपने घरों व दुकानों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम और वाहनों के जलने से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…