मनसा देवी मंदिर भगदड़: सीएम धामी ने किया मुआवजे का ऐलान, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हरिद्वार, हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह हुई भगदड़ ने सभी को स्तब्ध कर दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 से 30 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के साथ मुआवजे की घोषणा और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।


सीएम धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए।


जांच के आदेश दिए गए

सीएम धामी ने कहा कि अफवाह के कारण भगदड़ फैली, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ की जान चली गई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पता लगाया जाएगा कि अफवाह कैसे और क्यों फैली, और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी


मुख्यमंत्री का वीडियो संदेश

वीडियो संदेश में सीएम ने कहा:

“सुबह 9 बजे मनसा देवी मंदिर में एक दुखद घटना हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए और कुछ की मौत हुई। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और हर संभव मदद दी जा रही है।”


भीड़ और अव्यवस्था बनी हादसे की वजह

प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक, किसी ने अफवाह फैला दी कि तार में करंट है, जिससे श्रद्धालु घबरा गए और भगदड़ मच गई। कई लोगों ने जान बचाने के लिए दीवारों पर चढ़ने की कोशिश की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।


राहत व बचाव जारी

SDRF, स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटी हैं। मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल

Moradabad Firing Incident: मुरादाबाद में खुलेआम फायरिंग से दहशत

Moradabad Firing Incident: तरावीह की नमाज से लौट रहे अनीस पर हमला,