,

ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला, नर्मदा में पेट्रोल नाव में अचानक लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Report: Lalit dubey

ओंकारेश्वर। नर्मदा नदी में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पेट्रोल से चलने वाली एक यात्री नाव में अचानक आग लग गई। यह नाव कोटि तीर्थ घाट से गोमुख घाट की ओर जा रही थी। नाव में सवार करीब पांच युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए नदी में कूदकर अपनी जान बचा ली।राजस्व निरीक्षक नीरज रावत के अनुसार, आग जिस नाव में लगी उसका पंजीकरण नंबर 239 है और यह नाव बबलू, पिता शिवा की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नाव में आग कैसे लगी और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

प्रशासन के अनुसार इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें समय रहते बचा लिया गया।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…