,

एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

Major action taken against drug supply network under the direction of SP Deepak Bhukar

प्रतापगढ़। लंबे समय से जिले और आसपास के क्षेत्रों में फैले ड्रग्स के अवैध कारोबार पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में मानिकपुर थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जेल में निरुद्ध कुख्यात नशा तस्कर राजेश मिश्रा के पैतृक आवास मुंदीपुर में छापा मारकर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दो करोड़ से अधिक की नकदी, करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा, स्मैक सहित भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, राजेश मिश्रा 90 के दशक से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है, जिसने प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश और यूपी के दर्जन भर जिलों में अपना सप्लाई नेटवर्क फैला रखा है। पूर्व में भी उसकी लगभग तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। राजेश फिलहाल जेल में बंद है, लेकिन उसके जेल जाने के बाद उसकी पत्नी रीना मिश्रा ने तस्करी की कमान संभाल ली थी। इस अवैध कारोबार में उसका बेटा विनायक भी सक्रिय भूमिका निभाता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस को एक आलमारी और संदूक नोटों से भरे मिले, जिनकी गिनती के लिए नोट गिनने की मशीन तक बुलानी पड़ी। कार्रवाई के दौरान पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद रीना मिश्रा सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई का नेतृत्व
– सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता
– मानिकपुर एसओ नरेंद्र सिंह
– आबकारी विभाग की संयुक्त टीम

एसपी दीपक भूकर ने सईं कॉम्प्लेक्स स्थित पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जिले में नशा व्यापार और अपराध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का लक्ष्य नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करना और युवाओं को इससे बचाना है।

प्रतापगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई नशा माफिया पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है, जिससे तस्करी नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…