Mainpuri: बढ़ती सर्दी को लेकर डीएम का रैन बसेरों का निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mainpuri: DM inspects night shelters due to increasing cold

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा

Mainpuri: मैनपुरी में लगातार बढ़ रही सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह पूरे दलबल के साथ नगर के प्रमुख स्थानों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया और वहां मौजूद जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

जरूरतमंदों से रैन बसेरों में ठहरने की अपील

जिलाधिकारी ने मैनपुरी बस स्टैंड और जिला अस्पताल में बने रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरने वाले लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि सर्दी अधिक होने के कारण कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में न सोए, बल्कि रैन बसेरों में जाकर ठहरे, जहां ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक