सुपर डीलक्स होटल जैसी सुविधाओं से लैस होगी महाकुम्भ की टेंट सिटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में आने वाले करोड़ों भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर योगी सरकार महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर-20 (अरैल) में 2000 से ज्यादा स्विस कॉटेज बेस्ड टेंट्स की स्थापना कर रही है। इन टेंटों की स्थापना उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) द्वारा किया किया जा रहा है और 6 पार्टनर्स के साथ मिलकर विभिन्न टेंट ब्लॉक्स की स्थापना कर रहे हैं। इनमें आगमन, कुम्भ कैम्प इंडिया, ऋषिकुल कुम्भ कॉटेज, कुम्भ विलेज, कुम्भ कैनवस व एरा प्रमुख हैं। खास बात यह है कि वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड्स के अनुसार इन टेंट्स की स्थापना व संचालन की जाएगी जो फाइव स्टार होटल क्षेणी की सुविधाओं से लैस होंगी। यह सुपर डीलक्स टेंट विला, महाराजा, स्विस कॉटेज व डॉर्मेटरी फॉर्मैट में उपलब्ध रहेंगी जिनका प्राइसिंग 1500 से 35 हजार के बीच प्रतिदिन के हिसाब से तय रहेंगी। वहीं, डॉर्मेटरी के अलावा 4000 से 8000 का शुल्क अतिरिक्त व्यक्ति के ठहरने पर देना होगा।

75 देशों के 45 करोड़ विजिटर्स को ध्यान में रखकर स्थापित हो रही टेंट सिटी
यूपीएसटीडीसी द्वारा जो टेंट सिटी स्थापित की जा रही है वह सीएम योगी के विजन के अनुरूप तैयार की जा रही है। अनुमान है कि महाकुम्भ 2025 में 75 देशों के 45 करोड़ से अधिक विजिटर्स आ सकते हैं, ऐसे में उन्हें वर्ल्ड क्लास अकॉमोडेशन फैसिलिटी उपलब्ध कराने के लिए 1 जनवरी से 5 मार्च की समयावधि के बीच इन टेंट्स का संचालन किया जाएगा। इन टेंट्स को यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट और महाकुम्भ ऐप के जरिए भी बुक किया जा सकता है।

योग समेत विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित होने का मिलेगा मौका
इन टेंट्स में ठहरने वाले लोगों की सुविधा के लिए विला टेंट्स को 900 स्क्वेयर फीट, सुपर डीलक्स टेंट्स को 480 से 580 स्क्वेयर फीट तथा डीलक्स ब्लॉक्स की स्थापना 250 से 400 स्क्वेयर फीट के क्षेत्र में होगी। इन टेंट्स में एसी, डबल बेड, मैट्रेस, सोफा सेट, कस्टमाइज्ड इंटीरियर्स, राइटिंग डेस्क, इलेक्ट्रिक गीजर, फायर एक्सटिंगुइशर्स, रजाई, ब्लैंकेट, मॉस्किटो नेट, वाईफाई, डाइनिंग एरिया व कॉमन सिटिंग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी जो नदी किनारे सुखद पर्यावरणीय दृष्यों के अवलोकन का अनुभव प्रदान करेंगे। वहीं, इनके पैकेज में योग, कल्चरल इवेंट्स व प्रयागराज से जुड़ी अन्य प्रमुख स्थलों व धार्मिक महत्व के क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध कराना भी सम्मिलित होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त