MAHAKUMBH 2025: आस्था और अर्थव्यवस्था का प्रतिमान बना महाकुंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MAHAKUMBH 2025: Mahakumbh becomes a model of faith and economy

लखनऊ। गंगा सिर्फ एक नदी मात्र नहीं है। यह नदी के साथ एक इतिहास और संस्कृति भी है। यह जिस क्षेत्र से गुजरती है उसे हरा भरा कर देती है। यही वजह है कि विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं का यह पालना रही है। इसीलिए इसे जीवनदायिनी कहते हैं। आस्था की वजह से यह मोक्षदायिनी, पतित पावनी और पाप नाशिनी भी मानी जाती है। इन सारी खूबियों के अलावा गंगा का आर्थिक महत्व भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा से लेकर प्रयागराज महाकुंभ तक कई बार कह चुके हैं कि गंगा सिर्फ आस्था नहीं अर्थव्यवस्था भी है। अब तो अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ भी इसे मानने लगे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में आए और यहां से काशी, अयोध्या, चित्रकूट, विंध्याचल और अन्य जगहों पर जाने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों की कुल संख्या और उनके द्वारा किए गए अनुमानित खर्च के आंकड़े तथा देश एवं प्रदेश की जीडीपी पर पड़ने वाले असर के आंकड़े अभी और आएंगे। महाकुंभ के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने भी कहा था कि यह आयोजन देश की सांस्कृतिक समृद्धि और आर्थिक प्रगति का प्रतीक बन गया है।

चौथी तिमाही की जीडीपी में दिखेगा महाकुंभ का असर: केंद्र
हाल ही में केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि महाकुंभ से होटल, फूड और ट्रांसपोर्ट जैसे उद्योगों को खासा बल मिला। इस आयोजन में आए 50 से 60 करोड़ लोगों ने विभिन्न मदो में जो खर्च किया उसका प्रभावशाली असर चौथी तिमाही की जीडीपी में दिखेगा। दरअसल, आस्था और अर्थव्यवस्था एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हों भी क्यों नहीं, विष्णुपुराण में जिस समुद्र मंथन का जिक्र है, उसीसे अमृत भी निकला और समृद्धि की देवी महालक्ष्मी भी निकली थीं। अमृत को असुरों से बचाने के लिए जब देवता अमृत कुंभ लेकर भागे, उस समय प्रयागराज, नासिक, उज्जैन और हरिद्वार में अमृत की कुछ बूंदे छलकी। इनसभी जगहों पर कुंभ और महाकुंभ का आयोजन होता है। इसके नाते ये आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। पहले भी ऐसे आयोजनों से अर्थव्यवस्था को गति मिलती थी, लेकिन महाकुंभ को लेकर सीएम योगी की पहल और निजी रुचि पर जिस तरह इसकी ब्रांडिंग की गई, वह आस्था और अर्थव्यवस्था के लिए मिसाल बन गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से