,

मध्य प्रदेश में बारिश का कहर: रायसेन-गुना में 4 इंच, भोपाल में अक्टूबर में रिकॉर्ड बरसात

मध्य प्रदेश में बारिश का कहर: रायसेन-गुना में 4 इंच, भोपाल में अक्टूबर में रिकॉर्ड बरसात

BY: MOHIT JAIN

मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। बीते 24 घंटे में 15 जिलों में 1 से सवा 4 इंच तक बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश भोपाल के नवीबाग इलाके में हुई, जहां रविवार रात से सोमवार सुबह तक सवा 4 इंच पानी बरसा। वहीं रायसेन और गुना में करीब 4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

शिवपुरी और ग्वालियर में मौसम हुआ सुहावना

Mp Weather: Rainfall In 10 Districts Of The State, 2 In Raisen, 1.25 In  Satna, Long Traffic Jam In Bhopal - Amar Ujala Hindi News Live - Mp Weather: प्रदेश के 10 जिले में हुई बारिश, रायसेन में 2, सतना में सवा इंच गिरा पानी,  भोपाल में लगा लंबा जाम

शिवपुरी में सोमवार को सुबह और शाम दोनों समय तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। पिछले 48 घंटे में दिन का तापमान 2 डिग्री और रात का पारा 3 डिग्री तक गिर गया। ग्वालियर अंचल में भी करीब एक घंटे की तेज बारिश हुई, जिसके बाद दिनभर बादलों का डेरा रहा और केवल बूंदाबांदी जारी रही। ग्वालियर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

भोपाल में अक्टूबर का रिकॉर्ड टूटा
राजधानी भोपाल में अक्टूबर के सिर्फ 5 दिनों में पौने 3 इंच बारिश हो चुकी है, जो महीने के सामान्य कोटे डेढ़ इंच से दोगुनी है। सोमवार को रात का तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले चार महीनों में सबसे कम है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अब पूरे प्रदेश में अगले 2 से 3 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

तेज बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम को ठंडा और सुहावना बना दिया है। भोपाल, गुना, रायसेन, और ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का यह दौर आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, जिससे अब गर्मी की विदाई तय मानी जा रही है।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…