,

Madhya Pradesh Police Hero: रेलवे ट्रैक पर दो लोगों की जान बचाने वाले राजेंद्र मिश्रा को मिला जीवन रक्षा पदक, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Madhya Pradesh Police Hero

रिपोर्टर-आदर्श दुबे

Madhya Pradesh Police Hero जान की परवाह किए बिना रेलवे ट्रैक पर उतरकर दो लोगों की जान बचाने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राजेंद्र मिश्रा को उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

जान बचाते हुए गंवाया अपना हाथ

Madhya Pradesh Police Hero दमोह जिले की बांदकपुर चौकी में पदस्थ राजेंद्र मिश्रा ने कर्तव्य निभाते हुए रेलवे ट्रैक पर फंसे दो लोगों की जान बचाई थी। इस दौरान हुए ट्रेन हादसे में उनका बायां हाथ गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में उन्हें अपना हाथ गंवाना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने साहस और कर्तव्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कभी कमजोर नहीं होने दिया।

गृह मंत्रालय ने किया सम्मानित

Madhya Pradesh Police Hero राजेंद्र मिश्रा के असाधारण साहस को देखते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें ‘जीवन रक्षा पदक’ के लिए चयनित किया। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली हो।

सागर और दमोह के लिए गर्व का क्षण

Madhya Pradesh Police Hero सागर जिले के ढाना निवासी राजेंद्र मिश्रा का परिवार भी पुलिस सेवा से जुड़ा रहा है। उनके साहसिक कार्य की पहले भी कई स्तरों पर सराहना हो चुकी है। जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उन्हें पहले सम्मानित कर चुके हैं।

राजेंद्र मिश्रा को मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत साहस की पहचान है, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस, दमोह और सागर जिले के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी कहानी यह साबित करती है कि वर्दी केवल एक पहचान नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और जिम्मेदारी का प्रतीक होती है।

Read this: भारत की Nuclear Power क्षमता होगी कई गुना मजबूत, पीएम मोदी ने 2047 का लक्ष्य किया तय

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…