,

Lightning Strike in Pakhanjur: पखांजूर के पीव्ही-129 गांव में दो दुधारू गायों की मौत, पशुपालकों को भारी नुकसान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lightning Strike in Pakhanjur

Lightning Strike in Pakhanjur: पेड़ के नीचे चर रही थीं गायें, आकाशीय बिजली की चपेट में आईं

Lightning Strike in Pakhanjur: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र के पीव्ही-129 गांव में शनिवार को तेज बारिश और गरजते बादलों के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो दुधारू गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब दोनों मवेशी गांव के पास एक कोसुम के पेड़ के नीचे चर रही थीं। अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसने पेड़ को चीरते हुए दोनों गायों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरने के बाद दोनों मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Lightning Strike in Pakhanjur: पशुपालकों को आर्थिक झटका, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की

Lightning Strike in Pakhanjur: मृत मवेशी गांव के निवासी मृत्युंजय मंडल और प्रणाम मंडल के बताए जा रहे हैं। दोनों दुधारू गायों की मौत से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, क्योंकि उनका परिवार इन मवेशियों पर आजीविका के लिए निर्भर था।

read also: OpenAI India : OpenAI ने भारत के लिए किया बड़ा ऐलान, Uber के पूर्व प्रमुख प्रभजीत सिंह होंगे नए मैनेजिंग डायरेक्टर

Lightning Strike in Pakhanjur: घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए शासन की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।