काल्पनिक पॉलिसीधारकों के नाम पर करोड़ों का खेल, 25 लाख की ठगी करने वाला एलआईसी एजेंट गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivavastva

कानपुर। जीवन बीमा के भरोसे को तोड़ने वाला एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के नाम पर फर्जीवाड़ा कर करीब 25 लाख रुपए की चपत लगाने वाला फरार एजेंट आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कोतवाली पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे आरोपी एलआईसी एजेंट फैजान खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि फैजान खान ने काल्पनिक लोगों के नाम पर दर्जनों बीमा पॉलिसियां कराईं। इन पॉलिसियों में उसने खुद को या अपने साथियों को नॉमिनी बना दिया। इसके बाद फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र तैयार कराकर एलआईसी में क्लेम लगाया गया और बड़ी रकम हड़प ली गई। इस तरह आरोपी ने बीमा कंपनी को करीब 25 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया।

यह मामला वर्ष 2020 का है, जब एलआईसी कानपुर नगर शाखा-2 के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक कैलाश नाथ ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि फैजान खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित साजिश के तहत पहले फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कराए। फिर इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाए गए और उन पर बीमा पॉलिसियां कराई गईं।

कुछ समय बाद यह दिखाया गया कि पॉलिसीधारकों की मौत हो गई है और फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र लगाकर बीमा क्लेम हासिल कर लिया गया। जब एलआईसी को शक हुआ और जांच शुरू की गई तो मामला खुल गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मुकदमा दर्ज होने के बाद फैजान खान फरार हो गया था और करीब पांच साल तक पुलिस को चकमा देता रहा। इस दौरान उसने बीमा का काम छोड़कर एक बड़े मॉल में सामान्य कर्मचारी के तौर पर नौकरी शुरू कर दी थी। उसे लग रहा था कि मामला ठंडे बस्ते में चला गया है, लेकिन पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस गिरोह से जुड़े फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने वाले एमए सिद्दीकी और मोहम्मद इश्तियाक पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह भी आशंका है कि आरोपी ने कानपुर के अलावा आसपास के जिलों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दिया हो। वहीं एलआईसी अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे फर्जी एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों का विश्वास सुरक्षित रह सके।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे