,

Leopard Rescue Operation: जालौन में खेतों में दिखा तेंदुआ, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Leopard Rescue Operation

Report by: Monu, Edit by: Priyanshi Soni

Leopard Rescue Operation: जालौन जिले के कोंच तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिमिरिया गांव में खेतों में तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया है। तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एहतियातन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। तेंदुए के खेतों में छिपे होने की आशंका के चलते टीम विशेष उपकरणों के साथ मौके पर डटी हुई है और आसपास के क्षेत्र की सघन निगरानी की जा रही है।

Leopard Rescue Operation: ग्रामीणों को दी गई सख्त हिदायत

Leopard Rescue Operation

वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घरों के बाहर न सोएं और अनावश्यक रूप से खेतों की ओर न जाएं। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घर के अंदर सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

Leopard Rescue Operation: गांव में भय का माहौल

खेतों में तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग रात में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने तक रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह खबर भी पढ़ें: Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की मिनी बस पलटी, 7 घायल

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…