,

Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की मिनी बस पलटी, 7 घायल

Agra Lucknow Expressway Accident

Report by: PremPal Singh, Edit by: Priyanshi Soni

Agra Lucknow Expressway Accident: फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 74 के पास अयोध्या से दर्शन कर मथुरा जा रही श्रद्धालुओं की मिनी बस का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

Agra Lucknow Expressway Accident: बस में सवार थे 19 यात्री, महाराष्ट्र के श्रद्धालु घायल

हादसे के समय मिनी बस में कुल 19 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश महाराष्ट्र के श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में 7 यात्री घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Agra Lucknow Expressway Accident: पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ शिकोहाबाद अरुण कुमार चौरसिया और थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह सिरसागंज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

Agra Lucknow Expressway Accident

Agra Lucknow Expressway Accident: घायलों का उपचार जारी, यातायात बहाल

गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को सैफई पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि 3 घायलों का इलाज सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू करा दिया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि प्रशासन की तत्परता से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Pilibhit stray cattle: घुंघचाई में आवारा पशुओं का आतंक, किसान बदहाल

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…