,

महाकुंभ में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए लेजर शो का उद्घाटन

महाकुंभ नगरः उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर महाकुम्भ.2025 में लगभग 22 करोड़ रूपये की लागत से श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित लेजर शो एवं एक विशेष लेज़र वॉटर स्क्रीन प्रोजेक्शन लाइट और साउंड शो का उद्घाटन किया गया। जिसे टेमफ्लो सिस्टम्सए गाज़ियाबाद ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से महाकुंभ की प्राचीन गाथाओं को प्रभावशाली और सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

शो का बिना टिकट आनंद ले सकते है श्रद्धालु

यह जानकारी पर्यटन विभाग के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के तट पर बोट क्लब के पास स्थित काली घाट पर प्रदर्शित इस शो के दौरान पानी की स्क्रीन पर उभरती अद्भुत छवियों ने प्रयागराज और महाकुंभ की ऐतिहासिक और धार्मिक गाथाओं को जीवंत कर दिया। दर्शकों को इन पवित्र स्थलों की दिव्यता और ऐतिहासिक महत्व का अनुभव करने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ। शो में दिखाए गए दृश्य और ध्वनि ने श्रद्धालुओं को महाकुंभ के गौरवशाली अतीत में खो जाने का अवसर दिया। आम नागरिक इस शो का बिना किसी टिकिट के मुफ्त में आनंद ले सकते हैं। रोज़ शाम 7 से 9 बजे के बीच दो शो दिखाए जायेंगे और हर शो कि अवधि 45 मिनट होंगी। कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुक लोगों ने इस अभिनव पहल की सराहना की और इसे संस्कृति व परंपरा के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। यह शो, जो आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक महत्व का संगम है, महाकुंभ 2025 के मुख्य आकर्षणों में से एक बन गया।

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…