लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में लेनदेन के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने कराया मामला शांत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में लेनदेन के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने कराया मामला शांत

BY: ARVIND CHAUHAN

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में रविवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।

विवाद से बढ़ा तनाव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में बात सिर्फ बहस तक सीमित थी, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सब्जी मंडी जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर अचानक हुए इस झगड़े से वहां अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया। इस दौरान कई लोग वीडियो बनाते दिखे, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना के पीछे रुपयों का लेनदेन मुख्य कारण रहा। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG