Bhind : पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने स्वयं चलाया अपनी बाउंड्री पर बुलडोजर, कोर्ट के आदेश के बाद हटाया अतिक्रमण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhind 

संवाददाता: आलोक भारद्वाज

Bhind  मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कद्दावर कांग्रेस नेता डॉ. गोविन्द सिंह के ‘लाल सिंह पैलेस’ पर आखिरकार जेसीबी चल गई। दिलचस्प बात यह है कि यह कार्रवाई प्रशासन ने नहीं, बल्कि स्वयं पूर्व मंत्री ने शासन के डर और कानूनी पेचीदगियों से बचने के लिए की है। काफी समय से विवादों में रहे इस अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका ने सात दिन का समय दिया था, जिसकी समय सीमा समाप्त होने से पहले ही बाउंड्री वॉल को ढहा दिया गया।

Bhind  भाजपा विधायक की पिटीशन और हाईकोर्ट का सख्त रुख

लाल सिंह पैलेस के अतिक्रमण का मामला तब गरमाया जब लहार के वर्तमान भाजपा विधायक अम्बरीश शर्मा ‘गुड्डू’ ने ग्वालियर हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (Pritition) दायर की। इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि पूर्व मंत्री ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर पैलेस का निर्माण किया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, लहार नगर पालिका सीएमओ ने डॉ. गोविन्द सिंह को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर अवैध हिस्सा हटाने के निर्देश दिए थे।

डॉ गोविंद सिंह

Bhind  देर रात हुई कार्रवाई और सोशल मीडिया पर वायरल बयान

नगर पालिका द्वारा दी गई समय सीमा खत्म होने ही वाली थी कि पूर्व मंत्री ने स्वयं की जेसीबी लगवाकर पैलेस की विवादित बाउंड्री वॉल को तुड़वा दिया। यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही। जैसे ही अतिक्रमण हटने की खबर फैली, डॉ. गोविन्द सिंह के पुराने बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे, जिनमें वे अक्सर अतिक्रमण और सरकारी कार्रवाई को लेकर सत्ता पक्ष को चुनौती देते नजर आते थे।

Bhind  राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय

लहार विधानसभा क्षेत्र में इस कार्रवाई को वर्तमान विधायक की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, समर्थकों का कहना है कि पूर्व मंत्री ने कानून का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया है। प्रशासन की इस सख्ती ने साफ संदेश दिया है कि अतिक्रमण के मामलों में अब रसूख काम नहीं आएगा। फिलहाल, नगर पालिका की टीम द्वारा मौके का मुआयना किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पूरा अतिक्रमण हटा लिया गया है।

Read this: Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण