रायगढ़ की कृतिका यादव और तरंग अग्रवाल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में मारी बाज़ी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kritika Yadav and Tarang Agrawal of Raigarh excelled in 12th board examination

BY- ISA AHMAD

प्रदेश टॉप-10 में बनाया स्थान

माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 7 मई को घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में रायगढ़ जिले के दो होनहार छात्रों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।

पुसौर ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोड़ातराई की छात्रा कृतिका यादव ने 500 में से 483 अंक अर्जित कर 96.60% अंकों के साथ प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं शहर के शालिनी स्कूल के छात्र तरंग अग्रवाल ने 500 में 481 अंक यानी 96.20% अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया।

कृतिका यादव एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता सियाराम यादव प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्य करते हैं। वे आठवीं तक पढ़े हैं। माता भानूकला यादव गृहिणी हैं और उन्होंने 10वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। वहीं तरंग अग्रवाल संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

कृतिका की इस शानदार उपलब्धि पर शाला शिक्षा समिति, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और बीईओ पुसौर ने उनके घर पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया, मुंह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मीडिया से बातचीत में कृतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी सोशल मीडिया को पढ़ाई में बाधा नहीं बनने दिया। साथ ही जूनियर्स को सलाह दी कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर ही पढ़ाई में मन लगाना संभव है। उन्होंने सोशल मीडिया को एक “नशा” बताया जिससे जितना दूरी बनाई जाए, उतना बेहतर है।

कृतिका और तरंग की यह सफलता रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है और आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।

रिपोर्टर: भूपेंद्र ठाकुर

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने