Krishna Janmabhoomi श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मुख्य गर्भगृह में विराजमान बाल स्वरूप श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका 20वां श्रीकृष्ण जन्मभूमि दौरा रहा।

चांदी से सजे गर्भगृह की छटा ने मोहा मन
Krishna Janmabhoomi जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर के मुख्य गर्भगृह को विशेष रूप से सजाया गया था। चांदी की आकर्षक सजावट और भव्य श्रृंगार के बीच मुख्यमंत्री ने श्रद्धा भाव से भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और भागवत भवन में भी पूजा-अर्चना की।
गोपूजन और पुष्प वर्षा से भक्तों का किया अभिनंदन
Krishna Janmabhoomi मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में गोमाता का विधिवत पूजन किया। इस दौरान उन्होंने जन्मभूमि परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की और सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने भी जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, ब्रजवासियों को दी शुभकामनाएं
Krishna Janmabhoomi मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया और उज्जैन से आए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कलाकारों से मुलाकात कर उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। साथ ही ब्रजवासियों और देशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।


