Report by: Avinash Chandra
Krishak Unnati Yojana: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के खड़गवा विकासखंड मुख्यालय में आज कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि वितरण समारोह सह किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से पूरे प्रदेश में राशि वितरण का शुभारंभ किया।
Krishak Unnati Yojana: 25 लाख से अधिक किसानों को मिली बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री ने होली पर्व से पहले प्रदेश के अन्नदाताओं को बड़ी सौगात देते हुए 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। यह राशि राज्य के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में जारी की गई।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि आदान (बीज, खाद, अन्य संसाधन) के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि उनकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके।
Krishak Unnati Yojana: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे मौजूद
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के किसानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह राशि किसानों के जीवन स्तर को मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
Krishak Unnati Yojana: किसानों में उत्साह का माहौल
राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान किसानों में उत्साह देखा गया। सम्मेलन में सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई और किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कृषक उन्नति योजना के तहत यह सहायता राशि किसानों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, खासकर फसल सीजन और त्योहार से पहले।
read also: Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली





