कोरबा: दो दिन से बिजली गुल, गर्मी से परेशान लोगों ने किया चक्काजाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: Power cut for two days, people troubled by heat blocked the roads

BY- ISA AHMAD

कोरबा जिले में तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। खासकर सर्वमंगला नगर क्षेत्र में बीते दो दिनों से बिजली गुल है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया है।

गर्मी और अंधकार से त्रस्त होकर शनिवार को आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने चक्काजाम कर विरोध जताया। बरहमपुर और सर्वमंगला पारा के पास सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और पेड़-पौधों की टहनियों को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क पर बैठकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। चक्काजाम की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से उन्हें दो दिन से अंधेरे और गर्मी में रहना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे तंग आकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो प्रदर्शन और उग्र रूप ले सकता है।

रिपोर्टर: उमेश डहरिया, कोरबा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की