Reporter: Chandrakant Pargir, Edit By: Mohit Jain
Korba District: कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नरकेली के कहरापारा में चर्च निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है। चर्च निर्माण की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध में उतर आए। स्थिति को देखते हुए मौके पर तहसीलदार सहित पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।
Korba District: सरपंच ने दी सफाई, घर के लिए अनापत्ति थी जारी
इस मामले में सरपंच के पति ने बताया कि पंचायत द्वारा संबंधित व्यक्ति को घर निर्माण के लिए अनापत्ति दी गई थी। लेकिन उसी आड़ में चर्च का निर्माण कराया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। ग्राम पंचायत ने स्पष्ट कहा कि पंचायत स्तर पर चर्च निर्माण की कोई अनुमति नहीं दी गई है और ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं।

चर्च निर्माण करने वालों का पक्ष
चर्च निर्माण में लगे लोगों का कहना है कि पहले वे अपने घर में प्रार्थना किया करते थे। बाद में उन्हें सलाह दी गई कि प्रार्थना के लिए अलग से चर्च बनाना उचित रहेगा, जिसके बाद निर्माण शुरू किया गया।
यह खबर भाी पढ़ें: Ambikapur Police Raid: चोरी का सामान कबाड़ में स्क्रैप, पुलिस ने फिरोज यार्ड को किया सील
Korba District: ग्रामीणों का आरोप और प्रशासन की कार्रवाई
ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह के निर्माण के माध्यम से भविष्य में धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा सकता है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी हुई है। सोमवार को दोनों पक्षों को कागजात के साथ तहसील बुलाया गया है ताकि विवाद का समाधान किया जा सके।






