खनियांधाना: पुलिस को गत रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नदनवारा नहर की पुलिया के पास एक व्यक्ति दो प्लास्टिक की कैनों में देशी हाथ भट्टी की शराब लिए खडा है जिस पर खनियांधाना पुलिस ने मुखविर के बताये स्थान पर दबिश दी तो ग्राम नदनवारा की नहर की पुलिया के पास एक व्यक्ति दो नीले रंग की प्लास्टिक की कैनों के पास खड़ा दिखा जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया जिससे पूंछतांछ की तो उसने अपना नाम जयपाल पुत्र छोटेराजा उर्फ भगवतसिह बुंदेला उम्र 30 साल निवासी ग्राम रिछाई थाना खनियांधाना जिला शिवपुरी का बताया साथ ही पास में रखी दो प्लास्टिक की कैनों के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं दोनो केनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बेचने के लिये ले जा रहा था दोनों प्लास्टिक की कैनों में 50-50 लीटर कीमती अवैध कच्ची शराब भरी जिनकी कीमत लगभग 15000 रुपये की होना पाई गई जिसको जप्त कर आरोपी 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
SAIF ALI KHAN: पटौदी रियासत के 10वें नवाब है सैफ, जानें कुल कितनी संपत्ति के है मालिक…..यह भी पढ़े





