,

केरल: प्रिंसिपल की पिटाई से छात्र का कान का पर्दा फटा, पुलिस ने दर्ज किया केस

BY: Yoganand Shrivastva

केरल के कासरगोड ज़िले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने 10वीं कक्षा के छात्र को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसका कान का पर्दा फट गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कब और कहां हुई घटना?

पुलिस के मुताबिक यह मामला 11 अगस्त का है। घटना कासरगोड के दमकुझी स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में घटी। पीड़ित छात्र की उम्र 16 साल है। छात्र और उसके परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

पिटाई की वजह क्या थी?

पुलिस ने बताया कि सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान छात्र छोटे कंकड़ से खेल रहा था। यह देखकर प्रिंसिपल नाराज़ हो गए। उन्होंने छात्र को मंच पर बुलाया, कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ इतना जोरदार था कि छात्र के कान का पर्दा फट गया।

अस्पताल में भर्ती

थप्पड़ के बाद छात्र को कान में तेज दर्द होने लगा। पहले उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चोट की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा

  • 126(2) (ग़लत तरीके से रोकना),
  • 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना)
    और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 (बच्चे के साथ क्रूरता)
    के तहत केस दर्ज किया है।

आयोग और सरकार की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रतिनिधि छात्र और परिवार से मिले हैं। वहीं, राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी अधिकारियों को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…