,

कटघोरा: जमीन-नौकरी दोनों गई, महिलाओं का SECL के खिलाफ धरना

Katghora: Both land and job lost, women protest against SECL

रिपोर्ट- गौरव साहू

कटघोरा। ग्राम दुरपा की जमीन का अधिग्रहण 1999 में SECL कुशमुण्डा द्वारा किया गया था। लेकिन आज तक वहां के निवासियों को नौकरी, मुआवजा और पुनर्वास जैसी मूलभूत सुविधाएँ नहीं मिली हैं। इस असंतोष के चलते आज ग्राम दुरपा की कुछ महिलाएं SECL के एक्सल जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर धरने पर बैठ गईं।

महिलाओं की मुख्य शिकायत

महिलाओं का आरोप है कि उनकी जमीन अधिग्रहित कर ली गई, लेकिन उनके बदले नौकरी किसी और को दे दी गई। उन्होंने बताया कि SECL अधिकारियों द्वारा दस्तावेज उपलब्ध कराने के बावजूद फर्जी नौकरी करने वालों को संरक्षण मिला हुआ है।

वैकल्पिक रोजगार का वादा अधूरा

SECL ने भू-वंशज महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक यह सुविधा प्रदान नहीं की गई। महिलाओं का कहना है कि उनकी मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा।

SECL कुशमुण्डा की मनमानी

स्थानीय लोगों और धरने पर बैठी महिलाओं का आरोप है कि कुशमुण्डा कोयला खदान के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और जमीन अधिग्रहण के बाद भी भू-वंशजों के मूलभूत अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…