,

Kasrawad: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गूंजे मंत्र; 56 जोड़े बने हमसफर, सादगी और सम्मान के साथ संपन्न हुआ सामूहिक विवाह

Kasrawad

रिपोर्टर: सेवकराम चौबे

Kasrawad मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में आज कसरावद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। जनपद पंचायत कसरावद की विवाह आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 56 निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज और गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ संपन्न हुआ।

Kasrawad सर्वधर्म समभाव और सम्मान का संगम

जनपद अध्यक्ष सारिका राजेश बागदरे के नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामय समारोह में राजनीति और समाज सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदरे ने परंपरा का निर्वाह करते हुए पूर्व विधायक आत्माराम पटेल और वर्तमान विधायक सचिन यादव का विशेष सम्मान किया। अतिथियों के सिर पर ‘नीला साफा’ बांधा गया और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र वाला नीला गमछा व बैच लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

Kasrawad दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश

कार्यक्रम स्थल को ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ और ‘बेटी है तो कल है’ जैसे प्रेरणादायक संदेशों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक संबल प्रदान करना और समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाना है। सामूहिक विवाह के माध्यम से कम खर्च में गरिमापूर्ण तरीके से सामाजिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया।

Kasrawad जनप्रतिनिधियों ने दिया नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद

समारोह में क्षेत्रीय विधायक सचिन यादव, पूर्व भाजपा विधायक आत्माराम पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदरे सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने सभी नव-विवाहित जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और शासन की इस कल्याणकारी योजना की सराहना की। बड़ी संख्या में पहुंचे लाभार्थी परिवारों ने इस पहल के लिए सरकार और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

Read this: TCS Nashik Case Update : एक और महिला कर्मचारी ने लगाए सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप, कंपनी ने शुरू की इंटरनल जांच

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…

CG: Top 10

CG: 1. अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण…

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…