,

सुरक्षा कारणों से करतारपुर कॉरिडोर अनिश्चितकाल के लिए बंद, भारत सरकार का बड़ा फैसला

India Suspends Kartarpur Corridor

भारत सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए करतारपुर कॉरिडोर को अगली सूचना तक बंद रखा जाएगा। यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र लिया गया है।

करतारपुर कॉरिडोर एक वीज़ा-फ्री गलियारा है, जो भारत के पंजाब स्थित डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ता है। इस धार्मिक गलियारे की शुरुआत 9 नवंबर 2019 को गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के अवसर पर की गई थी, ताकि श्रद्धालु बिना वीज़ा के सालभर पाकिस्तान के पवित्र स्थल की यात्रा कर सकें।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, “मौजूदा सुरक्षा हालातों को देखते हुए करतारपुर कॉरिडोर को फिलहाल बंद ही रखा जाएगा।” यह कॉरिडोर 7 मई से बंद है, जब भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 लोग, जिनमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल थे, मारे गए थे।

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के अनुसार, इस कॉरिडोर के माध्यम से प्रतिदिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने की अनुमति थी। लेकिन फिलहाल सुरक्षा कारणों से यह आवाजाही रोक दी गई है।

फिलहाल, कॉरिडोर को फिर से खोलने को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई गई है। क्षेत्र में लगातार बढ़ते तनाव के चलते यह फैसला लिया गया है ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…