Kanpur: ससुर की हैवानियत का वीडियो वायरल, बहू को सड़क पर घसीटकर पीटा; प्राइवेट पार्ट पर हमले का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kanpur

Kanpur (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक रेलवे से रिटायर्ड ससुर ने अपनी ही बहू को न केवल घर के अंदर पीटा, बल्कि बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इस क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Kanpur दहेज की मांग और दूसरी शादी का विवाद

पीड़िता प्रयागराज की रहने वाली है, जिसकी शादी साल 2020 में आनंद नगर (कानपुर) निवासी हिमांशु दुबे से हुई थी। हिमांशु एक जूता कंपनी में आईटी मैनेजर है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर सुशील दुबे (रिटायर्ड रेलवे बाबू), सास, जेठ और जेठानी 20 लाख रुपये नकद और 2 बीघा जमीन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। वायरल वीडियो में आसपास की महिलाओं को यह कहते सुना जा सकता है कि ससुर अपने बेटे की दूसरी शादी कराना चाहता है, जिसका विरोध करने पर बहू को बेरहमी से पीटा गया।

Kanpur घर की दहलीज पर कदम रखते ही टूटा कहर

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। पीड़िता कुछ दिन मायके में रहने के बाद अपने भाई और भाभी के साथ ससुराल लौटी थी। आरोप है कि जैसे ही उसने घर में प्रवेश किया, ससुर सुशील दुबे ने आपा खो दिया और गालियां देते हुए हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने उसे जमीन पर पटककर लातों-घूंसों से मारा, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके निजी अंगों (प्राइवेट पार्ट) पर भी हमला किया। इसके बाद उसे बालों से पकड़कर घसीटते हुए सड़क पर ले आए।

Kanpur पड़ोसियों को दी धमकी, 5 साल की मासूम बनी चश्मदीद

जब पीड़िता की भाभी और पड़ोसियों ने उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ससुर ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर पीछे हटा दिया। पूरी घटना के दौरान पीड़िता की 5 साल की मासूम बेटी अपनी मां को पिटते हुए देख बिलखती रही। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो साझा कर बताया कि उसे घर में कैद कर लिया गया था और उसका इलाज तक नहीं कराया गया।

Kanpur एसीपी के आदेश पर FIR दर्ज

शुरुआत में पुलिस की सुस्ती के बाद जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो प्रशासन हरकत में आया। एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि वायरल वीडियो में ससुर द्वारा की गई मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर रेप और हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते

Pilibhit: पूरनपुर में लूटकांड का बड़ा खुलासा; दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और नकदी बरामद

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र

LPG Gas Shortage: गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस संकट पर फूटा गुस्सा, एजेंसी में हंगामा

LPG Gas Shortage: कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित कन्ज्यूमर्स को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर रेप और हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर में महामाया द्वार के पास महिला से दुष्कर्म

Vaibhav Suryavanshi बने मैन ऑफ द मैच, 26 गेंदों में बनाए 78 रन, कोहली से मिला खास तोहफा

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बरसापारा स्टेडियम

Child Abuse: दुर्ग में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Child Abuse: शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों ने

Bollywood: कपूर परिवार का एक और सदस्य फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार, जानें कौन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर

Actor Randeep Hooda ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

Actor Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के एक

Sword Threat Incident: चिरमिरी में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली दहशत

Sword Threat Incident: एमसीबी/छत्तीसगढ़ के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर गोदरीपारा

Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Heatwave Alert India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई

Thailand से डिपोर्ट हुआ वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, आज पहुंचेगा भारत

Thailand: भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर

Artemis 2 Mission: नासा का ऐतिहासिक चंद्र मिशन सफल, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

Artemis 2 Mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Artemis 2 मिशन सफलतापूर्वक

US Iran Talks: ईरान को जे डी वैंस की चेतावनी, बातचीत से पहले बढ़ा तनाव

US Iran Talks: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने शुक्रवार को

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. बच्ची के अपहरण के

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास