,

कांकेर एनएच-30 पर बस और ट्रक की टक्कर, 12 घायल

कांकेर एनएच-30 पर बस और ट्रक की टक्कर, 12 घायल

Reporter: Prashant Joshi, Edit By: Mohit Jain

मंगलवार सुबह 4.30 बजे एनएच-30 जंगलवार कॉलेज के पास कांकेर में जगदलपुर से आ रही महिंद्रा बस और पंचर हुए ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल और अस्पताल में भर्ती

हादसे में कुल 12 यात्री घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बस ड्राइवर की एक पैर में फ्रैक्चर हुआ, जिसे गंभीर स्थिति के चलते रेफर किया गया। बाकी सभी यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिनका उपचार करके उन्हें घर भेज दिया गया।

रोड क्लियर और राहत कार्य

हाईवे पेट्रोलिंग और यातायात टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क को जल्द ही क्लियर किया और राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस और प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने एनएच-30 पर यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…