Mohit Jain
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने IPL 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से जुड़कर टीम के स्ट्रैटेजिक सलाहकार के रूप में काम करने का ऐलान किया है। विलियमसन टीम में खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि रणनीतिकार के तौर पर शामिल होंगे और ऋषभ पंत के साथ मिलकर जीत की रणनीति बनाएंगे।
IPL 2025 में अनसोल्ड रहे थे केन

पिछले सीजन के मेगा ऑक्शन में केन विलियमसन को कोई फ्रेंचाइजी नहीं खरीदी थी। IPL 2025 में वह कमेंट्री करते दिखे थे, लेकिन अब IPL 2026 में LSG के हर मुकाबले से जुड़े रहेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजिव गोयनका की विशेष रिक्वेस्ट पर विलियमसन ने फ्रेंचाइजी का रणनीतिक सलाहकार बनने का निर्णय लिया।
केन विलियमसन का IPL करियर
केन ने IPL में अब तक 79 मैच खेले हैं, जिसमें 18 अर्धशतक और 2128 रन शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 125.62 का रहा है। बतौर कप्तान उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL 2016 का खिताब जीतने का अनुभव भी हासिल किया है।
LSG के ‘पांडव’
केन के साथ अब LSG में पांच प्रमुख लोग टीम की रणनीति और प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार होंगे:

- जस्टिन लैंगर – हेड कोच
- कार्ल क्रो – स्पिन बॉलिंग कोच
- भरत अरुण – बॉलिंग कोच
- लांस क्लूजनर – असिस्टेंट कोच
- ऋषभ पंत – टीम के कप्तान
IPL ऑक्शन और उम्मीदें
LSG ने IPL 2022 में अपना पहला सीजन खेला था और अब तक ट्रॉफी नहीं जीती है। केन विलियमसन के जुड़ने से टीम की रणनीति और जीत की संभावनाओं में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।





