जोड़ापोखर:बरारी मोड़ के पास सड़क हादसे में टेक्नीशियन सनी कुमार रजक की दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी मोड़ के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में सिंदरी के रंगमाटी निवासी सनी कुमार रजक (32) की मौत हो गई। सनी पिछले 4 से 5 साल से टाटा कोलियरी में ठेकेदार के अधीन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक ओमनी वैन ने अचानक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सनी की शादी को केवल एक साल हुआ था और उसका एक माह का बच्चा भी है। ऐसे में परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक के भाई सूरज रजक ने बताया कि सनी टाटा कैलोरिक में ठेकेदार के तहत टेक्नीशियन के रूप में काम करता था। रात करीब 11:30 बजे ड्यूटी से छुट्टी मिलने के बाद वह सिंदरी स्थित अपने घर लौट रहा था, तभी ओमनी वैन ने सामने से आकर उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। उधर पुलिस ने ओमनी वैन और बाइक को जप्त कर लिया है। वैन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे