झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 27 सितंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 27 सितंबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में मौसम, विकास कार्य, अपराध और सामाजिक मुद्दे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आइए जानते हैं बीते 24 घंटे की 10 प्रमुख खबरें:


1. दो अक्टूबर तक बारिश से राहत नहीं

मौसम विभाग ने झारखंड में 30 सितंबर तक यलो अलर्ट जारी किया है। चैनपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से दुर्गापूजा की तैयारियों पर असर पड़ रहा है।


2. सैनिक मार्केट में बनेगा 11 मंजिला मॉल

रांची के सैनिक मार्केट क्षेत्र में 9 लाख वर्गफीट में फैला मॉल बनने जा रहा है। इस मॉल का आकर्षण होगा 11 मंजिला ट्विन टॉवर कॉम्प्लेक्स।


3. होटवार जेल में 2.30 घंटे छापा

रांची की होटवार जेल में 118 पुलिसकर्मियों ने 2.30 घंटे तक छापेमारी की, लेकिन कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी। टीम खाली हाथ लौट गई।


4. ग्रामीणों का मंत्री आवास घेराव

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के ग्रामीणों ने 35 किलोमीटर पैदल चलकर मंत्री आवास का घेराव किया। उन्होंने सड़क निर्माण की मांग की और कहा कि सड़कों के अभाव में बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है।


5. कैदियों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त

रांची हाईकोर्ट ने कहा कि कैदियों की सेहत और सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। कोर्ट ने जेल प्रशासन को लापरवाही नहीं बरतने की सख्त चेतावनी दी।


6. शराब भट्ठियों पर छापा

राज्य में तीन अवैध शराब भट्ठियों पर छापेमारी की गई। 660 क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया गया।


7. गिरिडीह में दर्दनाक हादसा

गिरिडीह के ताराटांड़ में सवारी वाहन ट्रक से टकराकर 20 फीट खाई में जा गिरा। हादसे में 3 लोगों की मौत और 6 घायल हुए। सभी मजदूर दुर्गापूजा मनाने घर लौट रहे थे।


8. बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश

पलामू पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया और चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।


9. BCCL कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

धनबाद में BCCL के कर्मचारियों को 1 लाख रुपये बोनस दिया गया। कुल 286 करोड़ रुपये का बोनस बजट जारी किया गया है।


10. धनबाद में सड़क हादसा

धनबाद में ट्रक और पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए। हादसे से इलाके में शोक की लहर है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया