Jharkhand 25th Anniversary: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन में छात्रों और प्रबुद्ध नागरिकों के सामने साझा किए विकास और शिक्षा के सपने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jharkhand 25th Anniversary

By: Himanshu Priyadarshi

Jharkhand 25th Anniversary: लंदन के वेस्टमिन्स्टर चैपल में आयोजित झारखंड के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों और नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल सरकारी नौकरी नहीं बल्कि युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। इस दिशा में मुख्यमंत्री ने CM स्कूल ऑफ एक्सेलेंस और गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी पहल का उल्लेख किया।

इसके तहत छात्रों को ₹15 लाख तक की आर्थिक सहायता बैंकों के माध्यम से दी जाएगी, बिना किसी कोलेटरल और न्यूनतम ब्याज दर पर, ताकि वे उच्च शिक्षा पूरी कर सकें।

Jharkhand 25th Anniversary: सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जिम्मेदारी

हेमंत सोरेन ने झारखंड की गौरवपूर्ण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का भी ज़िक्र किया। उन्होंने आदिवासी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों जैसे बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू, फूलो झानो, और दिशा गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष को याद किया और कहा कि उनका उद्देश्य हमें सशक्त बनाना था।

मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं के स्टार्टअप क्षेत्र में योगदान और मिलेट खेती में नवाचार की सराहना की।

Jharkhand 25th Anniversary: भाषण का भावपूर्ण समापन और भविष्य की दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक युवा राज्य है और आने वाले 25 वर्षों में यह विकास और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने लंदन में छात्रों और नागरिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि राज्य की सफलता में उनकी भागीदारी अहम होगी। उन्होंने 2026 की शुभकामनाएं देते हुए जोहार कहा और झारखंड की संस्कृति, सद्भाव और प्रेम के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर