,

JHANSI: घरेलू हिंसा का एक और मामला, ससुराल ने मारपीट करके बहु को लगाई फांसी

JHANSI: Another case of domestic violence, in-laws beat up daughter-in-law and hanged her.

झांसी में एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 3 साल की बच्ची अपनी मां की मौत की कहानी बता रही है। मृतक सोनाली बुधौलिया के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी 5 वर्ष पहले हुई थी और ससुराल पक्ष द्वारा आए दिन प्रताड़ना और दहेज की मांग की जाती थी।

मामला कोर्ट में 2 वर्ष तक चला, लेकिन राजीनामा के बाद उनकी बेटी को घर ले जाया गया। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने पूरी प्लानिंग के साथ उनकी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चेहरे और पैर पर चोट के निशान हैं, जिससे साबित होता है कि पहले लड़की के साथ मारपीट की गई और उसके बाद उसको फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। मृतक के परिवार ने कहा है कि जब तक गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज नहीं होगी, वह ना तो पोस्टमार्टम कराएंगे और ना ही मृतक के शरीर की स्वीकार करेंगे।

टॉप 10 खबरें | 18 फरवरी 2025

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…