Jaundice Outbreak: दुर्ग में गंदे पानी से पीलिया फैलने का मामला, स्वास्थ्य विभाग ने किया सैंपल जांच के लिए बंद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jaundice Outbreak

Reporter: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain

Jaundice Outbreak: दुर्ग जिले के नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 14 और 15 में गंदा पानी पीने से पीलिया फैलने का मामला सामने आया है। बीते लगभग एक माह से क्षेत्र में पीलिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे पूरे वार्ड में हड़कंप मचा हुआ है।

Jaundice Outbreak: दूषित पानी की वजह से फैल रही बीमारी

शुरुआत में कुछ परिवारों में ही पीलिया के लक्षण दिखे थे, लेकिन अब पूरे मोहल्ले में एक जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि नालियों में भरे गंदे पानी के कारण घरों और सार्वजनिक हैंडपंपों से बदबूदार और दूषित पानी आ रहा था।

Jaundice Outbreak

Jaundice Outbreak: स्रोत बंद, जांच जारी

जिन हैंडपंपों और बोरिंग से लोग पानी ले रहे थे, उन्हें तुरंत बंद कर दिया गया और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक वार्ड में 5 से 6 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि पहले 12 मरीजों की जानकारी थी। कुछ मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Jaundice Outbreak: स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और रोकथाम

मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र नायक ने बताया कि प्रभावित घरों में कुछ परिवारों के 10–12 सदस्य रहते हैं, जिनमें तीन लोग संक्रमित पाए गए। डॉक्टरों की टीम ने प्रभावित घरों का निरीक्षण किया है। स्वास्थ्य विभाग ने क्लोरीन टैबलेट वितरित किए हैं और लोगों को केवल उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी है।

Jaundice Outbreak

Jaundice Outbreak: सतत निगरानी जारी

मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लगातार घर-घर सर्वे कर रही है। प्रभावित इलाकों में स्प्रे और नालियों की सफाई तेज़ी से की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी लगातार जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: Balrampur,CG: सागौन प्लांट की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, वन विभाग ने शुरू कराया सीमांकन

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर:

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा