Balrampur,CG: सागौन प्लांट की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, वन विभाग ने शुरू कराया सीमांकन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balrampur,CG

Reporter: Sunil Kumar Thakur, Edit BY: Mohit Jain

Balrampur,CG: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरानडीह में सागौन प्लांट की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। हजारों की संख्या में ग्रामीण अचानक सागौन प्लांट क्षेत्र में पहुंच गए और भूमि पर अपना कब्जा जताने लगे। पहले वन विभाग ने इसे अतिक्रमण का प्रयास समझा, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद मामला अवैध कब्जे से जुड़ा पाया गया।

Balrampur,CG: प्रभावशाली व्यक्ति पर कब्जे और बिक्री का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि सागौन प्लांट की भूमि पर एक प्रभावशाली व्यक्ति लगातार कब्जा कर रहा है और वन भूमि को बेच भी रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Balrampur,CG

Balrampur,CG: सीमांकन न होने से बढ़ा विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि पहले वन विभाग ने जांच और सीमांकन कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन सीमांकन नहीं कराया गया। इसी का फायदा उठाकर उक्त व्यक्ति ने दोबारा वन भूमि पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि एक ही व्यक्ति कई एकड़ वन भूमि पर कब्जा कर खुलेआम उसकी बिक्री कर रहा है।

Balrampur,CG: क्या वन भूमि सिर्फ एक व्यक्ति के लिए?
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या यह वन भूमि किसी एक व्यक्ति के लिए है या पूरे गांव के लिए। बताया गया कि इससे पहले भी ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया था, लेकिन इस बार मामला और गंभीर हो गया। आरोप है कि कब्जाधारी व्यक्ति एक जमीन बेचने के बाद दूसरी वन भूमि पर कब्जा कर लेता है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

Balrampur,CG

यह खबर भी पढ़ें: MCB News: कड़ाके की ठंड में चिरमिरी नगर निगम की लापरवाही, 40 वार्डों में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं

वन विभाग ने शुरू कराया सीमांकन
मामले की जानकारी मिलते ही वन मंडल अधिकारी ने तत्काल टीम को मौके पर भेजा और सागौन प्लांट भूमि का सीमांकन शुरू कराया गया। वन मंडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति वन भूमि पर अवैध कब्जा या उसकी बिक्री करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और वन विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: कलेक्टर की जांच में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रथम दृष्टया दोषी

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: सामूहिक विवाह में चांदी की जगह 'गिल्ट' मंगलसूत्र

UP Top 10 : उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

UP Top 10 : 1 राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सबसे

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG Top 10 : 1 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट की मुहर

Chanakya Niti : ऑफिस में सम्मान और सफलता पाने के लिए अपनाएं चाणक्य के 5 नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य केवल एक महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ ही