जनक पुर शूट-आउट: कोर्ट में सरेंडर होने से पहले ही पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट, पुलिस के खौफ से कोर्ट में सरेंडर होने आया था मोस्ट वांटेड बदमाश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

मुरैना: जनकपुर शूट-आउट मामले में कोर्ट में सरेंडर होने आये दो बदमाशो को पुलिस ने कोर्ट परिसर के बाहर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियो में से एक वही मोस्ट वांटेड बदमाश है, जिसको पकड़ने के लिए ग्वालियर पुलिस जनकपुर गांव पहुंची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट करने के बाद आज कोर्ट में पेश कर 3 दिन की पीआर पर लिया है। फरारी के दौरान बदमाशो ने राजस्थान के बीहड़ में शरण ली थी।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हद में आने वाले जनकपुर गांव में विगत 4 दिसम्बर को महाराजपुरा थाना पुलिस फरारी बदमाश हददू गुर्जर को पकड़ने गई थी। यहां पर बदमाश हददू गुर्जर ने अपने भाई गौरव गुर्जर के अलावा एक दर्जन से अधिक बदमाशो के साथ पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया था। फायरिंग के दौरान आरक्षक अनिल तोमर पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में फरारी बदमाश सहित एक दर्जन से अधिक नामजद आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दविश देना शुरू कर दिया था। पुलिस ने घटना के बाद तीन दिन में जनक पुर से लेकर धौलपुर जिले तक करीब एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर रेड की, लेकिन बदमाश उसके हाथ नाहन लगे। पुलिस की दविश से घबरा कर फरारी बदमाश हददू गुर्जर अपने साथी अंकेश को लेकर मंगलवार को मुरैना कोर्ट में सरेंडर होने पहुंच गया। यहां पर केस डायरी उपलब्ध नहीं होने की बजह से कोर्ट ने उनको वापिस कर दिया। बदमाश जैसे ही कोर्ट परिसर से बाहर निकले, पहले से घात लगाकर बैठे पुलिसकर्मियों ने उनको दबोच लिया। पुलिस ने आज बदमाशो को कोर्ट में हाजिर करने के बाद पीआर पर लिया है। पुलिस के अनुसार फरारी के दौरान बदमाश धौलपुर की सीमा में बीहड़ में शरण लेकर छिपे हुए थे।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे