,

Jamshedpur में तिहरा हत्याकांड: रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamshedpur

Report: Prem Shrivastva

Jamshedpur लौहनगरी के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एग्रिको इलाके में सोमवार की सुबह एक खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल5-13 में रहने वाले टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी रविन्द्र सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, जवान बेटे और गर्भवती बेटी की कुल्हाड़ी और हथौड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Jamshedpur सोते हुए बच्चों और किचन में काम कर रही पत्नी पर हमला

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह वीभत्स हत्याकांड सोमवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास अंजाम दिया गया। मृतकों की पहचान सरिता सिंह (पत्नी), रवि कुमार (पुत्र) और सुप्रिया (गर्भवती पुत्री) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने बेटे और बेटी पर उस समय हमला किया जब वे गहरी नींद में थे, जबकि पत्नी सरिता सिंह पर किचन में काम करने के दौरान वार किया गया। पत्नी का शव रसोई के फर्श पर, जबकि बच्चों के शव उनके कमरों में बिस्तर पर लहूलुहान हालत में मिले।

Jamshedpur दिल्ली से आए फोन ने खोला हत्याकांड का राज

वारदात का खुलासा तब हुआ जब आरोपी की दिल्ली में रहने वाली दूसरी बेटी ने घर पर कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। अनहोनी की आशंका होने पर उसने पड़ोसियों को सूचित किया। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो रविन्द्र सिंह ने उन्हें अंदर आने से रोकने की कोशिश की। संदेह होने पर कुछ लोग दीवार फांदकर घर के भीतर दाखिल हुए, जहाँ का मंजर देख उनके होश उड़ गए। तीनों सदस्यों के शव अलग-अलग कमरों में पड़े थे और आरोपी खुद भी घायल अवस्था में घर में ही मौजूद था।

Jamshedpur मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद? जांच जारी

Jamshedpur घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ऋषभ त्रिवेदी और सिदगोड़ा पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और टांगी (कुल्हाड़ी) बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सका और बार-बार अपनी मानसिक स्थिति खराब होने का दावा करता रहा। हालांकि, पुलिस इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है, जबकि रिश्तेदारों का कहना है कि घर में पहले कोई बड़ा विवाद नहीं देखा गया। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है ताकि तकनीकी साक्ष्यों के जरिए हत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Read this: Honorarium Teachers Demand : कोरबा में मानदेय शिक्षकों का प्रदर्शन, नई भर्ती में अनुभव के आधार पर प्राथमिकता देने की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक