जालौन: इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत का मामला सुलझा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jalaun: Inspector Arun Kumar Rai's death case solved

REPORT- AFZAL AHMAD

महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा गिरफ्तार

जालौन के कुठौंद थाने में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने जांच के आधार पर महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया है।

घटना 5 दिसंबर की रात करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है, जब सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली के चलते इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत हो गई थी। शुरू में इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना माना गया था, लेकिन परिजनों की तहरीर के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

मृत इंस्पेक्टर की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी सबसे पहले महिला आरक्षी ने ही दी थी। उसने बताया था कि इंस्पेक्टर के कमरे से गोली चलने की आवाज आई है। हालांकि, जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज ने उसकी भूमिका को संदिग्ध बना दिया।

सीसीटीवी के अनुसार, महिला कांस्टेबल रात 9:15 बजे इंस्पेक्टर के कमरे में दाखिल हुई और 9:18 बजे कमरे से बाहर निकली। उसी वक्त गोली चलने की घटना भी दर्ज हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी भूमिका को गंभीर मानते हुए उससे पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

पूरा मामला जालौन के कुठौंद थाने से जुड़ा हुआ है, जहाँ अब पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन इस घटना को लेकर सतर्कता से आगे की जांच कर रहे हैं।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे