Jagannath Temple: ‘रत्न भंडार’ का खुल गया रहस्य! भगवान जगन्नाथ के भंडार गृह में क्या मिला, जानें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर के ‘रत्न भंडार’ को रविवार (14 जुलाई 2024) को खोल दिया गया। यह भंडार 46 साल बाद खोला गया। बता दें कि इससे पहले साल 1978 में इसे खोला गया था। खबरों की मानें तो इस भंडार को खोलने का उद्देश्य आभूषणों, मूल्यवान वस्तुओं की सूची बनाने और भंडार गृह की मरम्मत करने के लिए खोला गया है।

मंदिर खोलने के लिए गठित समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गठित समिति के सदस्यों ने दोपहर करीब 12 बजे मंदिर में प्रवेश किया और पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त में दोपहर 1:28 बजे रत्न भंडार खोला। हालांकि, रविवार को रत्न भंडार में मौजूद चीजों की सूची नहीं बन पाई।

नाग देवता 24 घंटे रहते हैं तैनात

कहा जाता है कि रत्न भंडार की रक्षा एक सांप करता है। रत्न भंडार के बारे में कई कहानियां प्रचलित हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस खजाने की रक्षा के लिए नाग देवता 24 घंटे तैनात रहते हैं। इसे देखते हुए रत्न भंडार खोलने वाली टीम अलर्ट पर थी। उन्होंने इसे खोलने से पहले मौके पर एक सपेरे को रखा था। लेकिन जब रत्न भंडार खोला गया तो अधिकारियों को अंदर कोई सांप नहीं मिला।

11 लोगों की मौजूदगी में खुला रत्न भंडार

जब रत्न भंडार खोला गया तो वहां 11 लोग मौजूद रहे। इसमें उड़ीसा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश विश्वनाथ रथ, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढ़ी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षक डीबी गडनायक और पुरी के राजा ‘गजपति महाराजा’ के प्रतिनिधि शामिल थे। इसके अलावा चार सेवक भी थे जो अनुष्ठानों का ध्यान रखते थे। ये सभी शाम करीब 5:20 बजे रत्न भंडार से बाहर निकले।

रत्न भंडार से क्या निकला? 

पाढ़ी ने बताया कि सबसे पहले रत्न भंडार के बाहरी कक्ष को खोला गया। जिसमें कई आभूषण और कीमती सामान मिले। इन सभी को मंदिर के अंदर बने अस्थायी स्ट्रांग रूम में भेज दिया गया। इसके बाद हमने स्ट्रांग रूम को सील कर दिया। इसके बाद अधिकृत व्यक्ति खजाने के आंतरिक कक्ष में दाखिल हुए, वहां तीन ताले लगे थे। जिला प्रशासन के पास मौजूद चाबियों से कोई भी ताला नहीं खोला जा सकता था। इसलिए एसओपी के मुताबिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन ताले तोड़े गए। यहां से मिले खजाने को भी स्ट्रांग रूम में भेज दिया गया। रत्न भंडार में रखे कीमती सामान को ले जाने के लिए मंदिर में लकड़ी के छह संदूक लाए गए हैं। इन संदूकों के अंदर पीतल की परत चढ़ी हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि सागौन की लकड़ी से बने ये संदूक 4.5 फीट लंबे, 2.5 फीट ऊंचे और 2.5 फीट चौड़े हैं। इन संदूकों को बनाने वाले एक कारीगर ने बताया, \”मंदिर प्रशासन ने हमें 12 जुलाई को ऐसे 15 संदूक बनाने को कहा था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से