Jabalpur news: जिला अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीजों की सुरक्षा पर सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Jabalpur news: जबलपुर मेडिकल कॉलेज के बाद अब जिला अस्पताल (विक्टोरिया) से भी चूहों की गंभीर समस्या सामने आई है। अस्पताल के हड्डी (अस्थि) वार्ड में मरीजों के बेड के आसपास और खाने के टिफिन तक चूहे घूमते नजर आए, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है।

बच्चे के इलाज के दौरान सामने आई लापरवाही
शाहपुरा निवासी दस वर्षीय मदन चौधरी हाथ के इलाज के लिए पिछले एक सप्ताह से जिला अस्पताल में भर्ती है। ऑपरेशन के बाद उसे आईसीयू से अस्थि वार्ड में शिफ्ट किया गया था। परिजनों का आरोप है कि इसी वार्ड में चूहे खुलेआम घूम रहे थे और कई बार मरीज के ऊपर भी गिर गए।

रात में रिकॉर्ड किया गया वीडियो
मरीज के पिता मनोज चौधरी के अनुसार, लगातार परेशानी के बाद रविवार रात करीब तीन बजे उन्होंने चूहों का वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में तीन चूहे एक साथ मरीज के पलंग के पाइप पर चढ़ते और टिफिन तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी अव्यवस्थाएं मरीजों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
परिजनों का कहना है कि चूहों की समस्या को लेकर नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मजबूरी में वीडियो बनाकर मामला सार्वजनिक करना पड़ा।

प्रशासन का बयान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और यदि लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि अस्पताल में आखिरी बार पेस्ट कंट्रोल 27 नवंबर 2025 को कराया गया था।

निर्माण कार्य को बताया वजह
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन नवीन कोठारी ने कहा कि अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण चूहे निकल रहे हैं। सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सफाई ठेकेदार की बताई गई है।

पहले भी सामने आ चुके हैं गंभीर मामले
तीन महीने पहले जबलपुर मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भर्ती दो मरीजों के पैर चूहों द्वारा कुतरे जाने की घटना सामने आई थी। वहीं, इंदौर के एमवाय अस्पताल के एनआईसीयू में चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद भी प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

FMPCCI मैनेजिंग कमेटी चुनाव में मनोज मीक निर्वाचित

FMPCCI : मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग मंच में क्रेडाई को पहली बार

Horoscope: 17-03-26

Horoscope: ग्रहों की चाल के अनुसार सोमवार का दिन कई राशियों के

FMPCCI मैनेजिंग कमेटी चुनाव में मनोज मीक निर्वाचित

FMPCCI : मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग मंच में क्रेडाई को पहली बार

barabanki farmer : सब्सिडी से नीरज की बदली तकदीर, जरबेरा की खेती से लाखों की कमाई

barabanki farmer : राष्ट्रीय बागवानी मिशन की मदद से बाराबंकी के नीरज

wholesale-inflation : 12 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची थोक महंगाई, फरवरी में WPI बढ़कर 2.13%

wholesale-inflation : खाने-पीने की चीजें और रोजमर्रा के सामान महंगे, तेल की

dumka-shikaripara : भीषण सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

रिपोर्ट: आगस्टीन हेम्बरम dumka-shikaripara : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना

Bokaro Road Accident : बोकारो में सुबह टहलने निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

रिपोर्ट- संजीव कुमार Bokaro Road Accident : शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र

bokaro : बोकारो के लुगू बुरु जंगल में आग का खतरा, 40 हाथियों का झुंड गांवों की ओर आ सकता है

रिपोर्ट- संजीव कुमार bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड

Moradabad Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 4 की मौत

Report by: Danveer Singheni Moradabad Road Accident: मुरादाबाद जिले में रविवार को

Korba Encroachment Action: मुडापार में कबाड़ियों के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Korba Encroachment Action: सुबह से चली प्रशासन की कार्रवाई, कई अवैध कब्जे

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से CM डॉ. मोहन यादव की भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Rudraprayag में बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम में बड़ी ठंड

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार

Shubman Gill को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब वनडे वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को हाल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने