Report: Somnath mishra
पत्रकार वार्ता में योजना का परिचय
Jabalpur : जबलपुर के रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना मनरेगा का नाम बदलकर लागू की गई है और इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को तेजी मिलेगी।

मजदूरों को मिलेगा अधिक रोजगार
Jabalpur उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पहले मनरेगा योजना में मजदूरों को 100 दिन रोजगार की गारंटी मिलती थी, वहीं जी राम जी योजना में यह अवधि बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाना और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत करना है।

कांग्रेस के आरोपों पर सफाई
Jabalpur जगदीश देवड़ा ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि योजना का नाम बदलने से मजदूरों के अधिकारों में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पहले भी विभिन्न योजनाओं के नाम बदलते रहे हैं, और इसका यह मतलब नहीं है कि किसी का अपमान हुआ या अधिकार छीने गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जी राम जी योजना का उद्देश्य ग्रामीण जनता के हित में विकास और रोजगार सुनिश्चित करना है।
Read this: Betul : टिकरी में खाली मकान में आग, बड़ा हादसा टला





