इंदौर: जल्द शुरू होगी हास्य से भरपूर फिल्म ‘छलिया’ की शूटिंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhaliya

रिपोर्ट: चेतन सिंह, by: vijay nandan

इंदौर: मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर एक बार फिर सिनेमा की चकाचौंध से जगमगाने वाला है। मैजिशियन फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली हिंदी फिल्म ‘छलिया’ की शूटिंग जल्द ही इंदौर में शुरू होने जा रही है। यह फिल्म जहां दर्शकों को गुदगुदाएगी, वहीं हास्य के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों, पारिवारिक रिश्तों और आम जीवन की चुनौतियों को भी दर्शाएगी।

फिल्म का निर्देशन गौरव साध कर रहे हैं, जिन्होंने इस हास्यप्रधान व्यंग्यात्मक कथा का लेखन भी किया है। फिल्म के निर्माता सौरभ द्विवेदी और छाया सोनी हैं, जबकि निर्माण प्रबंधन की जिम्मेदारी नरेंद्र राठौड़ निभा रहे हैं।

फिल्म में दर्शकों को देखने को मिलेंगे ‘माचिस’ और ‘लगान’ फेम अभिनेता राज जुत्शी, साथ ही जाने-माने हास्य अभिनेता लिलिपुट फारूकी। खास बात यह है कि फिल्म में इंदौर के कई उभरते कलाकारों को भी अहम भूमिकाएं निभाने का अवसर मिलेगा।

फिल्म की शूटिंग इंदौर के विभिन्न इलाकों में की जाएगी। कैमरे की कमान संभाल रहे हैं जाने-माने डीओपी राहुल बरसाने, जो अपने जीवंत फ्रेम्स और रंग-संयोजन के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं, फिल्म का संगीत निर्देशन निमेष सोनी कर रहे हैं, जो फिल्म की भावनाओं को सुरों में पिरोने का कार्य करेंगे। निर्माण प्रक्रिया का समन्वय मुख्य समर मालवण द्वारा किया जा रहा है।

‘छलिया’ एक ऐसी फिल्म है जो हंसी के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेगी। इंदौर के कला और सिनेमा प्रेमियों के लिए यह खबर किसी उत्सव से कम नहीं।

ये भी पढ़िए :आगरा: ताजमहल की खूबसूरती में खो गईं मिस यूनिवर्स

आज का राशिफल: 10 अप्रैल 2025 – किस राशि वालों का चमकेगा भाग्य?

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा