,

शुक्रतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा मेले का विधिवत शुभारंभ

Formal inauguration of Kartik Purnima fair at Shukratirtha

मां गंगा की महाआरती के साथ हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पवित्र तीर्थनगरी शुक्रतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वैदिक हवन-पूजन एवं मां गंगा की पूजा और महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साधु-संतों को सम्मानस्वरूप शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सांसद चंदन चौहान, विधायक श्रीमती मिथलेश (मीरापुर), विधान परिषद सदस्य श्रीमती वंदना वर्मा, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मेले के सफल आयोजन में श्री गंगा सेवा समिति, शुक्रतीर्थ के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के स्वागत एवं व्यवस्था में विशेष योगदान दिया।

कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर शुक्रतीर्थ गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…